हेलो दोस्तो ! कहानी की इस नई Series में आप सभी का स्वागत है। आज की इस कहानी का नाम है – ” हैवान -2 ” यह एक Horror Story है। अगर आपको Hindi Horror Stories, Horrible Stories या Darawani Kahaniyan पढ़ने का शौक है तो इस कहानी को पूरा जरूर पढ़ें।
अब तक आपने देखा कि नंदिनी और रोहन आसाम में घूमने जाते हैं। वहाँ पर एक श्रापित घर की वजह से प्रेग्नेंट नंदिनी का बच्चा शैतान बन जाता है।
अब आगे…
रोहन, “माँ, ये क्या है? कुछ मिनट पहले जन्मा हुआ बच्चा इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है? और ये तो बैठा हुआ है। बच्चा बैठ सकता है क्या?”
मां, “क्योंकि ये आम बच्चा नहीं, बल्कि शैतान है। मैंने तुम लोगो से मना किया था, मगर मेरी एक बात नहीं मानी।”
मां, “नंदिनी, तुमसे कहती रही कि हम लोग उस तांत्रिक के पास चलते हैं, मगर तुमने उनकी भी नहीं सुनी। अब नतीजा तुम्हारे सामने है।”
रोहन, “माँ, मैं अब क्या करूँ?”
रोहन और उसकी माँ दोनों बातें ही कर रहे थे कि वो शैतान आगे बढ़कर नंदिनी के बहते हुए खून को चाटते हुए उसके पैरों को चबाने लगा, नंदिनी दर्द से चिल्ला उठी।
रोहन, “छोड़ दे उसे। मैं तुझे ही खत्म कर देता हूँ, पूरी समस्या खत्म हो जाएगी।”
कहते हुए रोहन ने उस बच्चे को उठाकर जमीन पर फेंक मारा, मगर वो बच्चा हवा में ही उड़ रहा था।
शैतान, “मुझे कोई नहीं मार सकता, मुझे मारना आसान नहीं है। मैं बहुत दिनों से दोबारा जन्म लेने के लिए एक माँ की कोख की तलाश कर रहा था,
मगर हर बार कोई ना कोई रुकावट आ जाती है। इस बार कोई भी रुकावट नहीं आई। मुझे अब कोई नहीं रोक सकता, कोई नहीं।”
कहते हुए वो रोहन के आसपास चक्कर लगा रहा था। तभी अचानक एक तांत्रिक वहाँ आया और उसने उस बच्चे के आसपास काले धागे को लपेक किया।
खुद को बंधन में बंधे देख वो उस धागे को तोड़ने के लिए ज़ोर लगाने लगा, मगर वो ना कामयाब हो गया।
तांत्रिक, “तू चाहे जितना ज़ोर लगा ले, मेरी ताकत के आगे तू हमेशा कमजोर रहेगा। मेरे बंधनो से तुझे कभी मुक्ति नहीं मिलेंगी।”
शैतान, “क्या कहा… तेरे बंधनों से मुझे मुक्ति नहीं मिलेंगी? ये तो मेरे लिए बायां हाथ का खेल हो गया है।
बार बार मेरे जन्म लेने की कोशिश और तू मुझे मार देता था। हर बार मैं तुझसे दो कदम पीछे रहा, मगर अब नहीं।
अब तक मुझे शरीर नहीं मिला था, मगर अब शरीर मिल चुका है। मुझे कोई नहीं हरा सकता।”
कहते हुए उस बच्चे ने उस धागे को तोड़ दिया और वहाँ से अदृश्य हो गया।
तांत्रिक, “नामुमकिन… इस बंधन को तोड़कर वो कहाँ चला गया? अब उसे ढूंढना मुश्किल होगा।”
रोहन, “बाबा, ये सब क्या है और आप कौन है, यहाँ अचानक कैसे आ गए?”
हैवान -2 | HAIVAN 2 | Horror Kahani | Darawani Kahaniyan | Hindi Horror Kahani | Horror Stories
तांत्रिक, “आप लोग मुझे नहीं जानते, पर मैं आप लोगों पर पिछले सात महीने से नजर रखे हुए था।
मगर अब आप लोगों की इजाजत के बिना मैं आपके होने वाले बच्चे को नुक्सान पहुंचाता, तो वो मेरी गुरु की दी हुई शिक्षा के विरुद्ध होगा।
मुझे उस लड़के ने जब सब कुछ बताया तब तक आप आसाम से निकल चुके थे।
जब मुझे उस रात होटल में जो कुछ भी हुआ, उसके बारे में पता चला, उस शैतान को रोकने की कोशिश कर रहा था।
मगर हर बार नाकामयाब रहा। आज भी नाकामयाबी हाथ लगी।”
नंदिनी, “मगर ये क्या बला है और इसका मकसद क्या है?”
तांत्रिक, “इसे एक तांत्रिक कह लो या शैतान। उसकी भटकती हुई आत्मा है। मेरे गुरूजी और इसने साथ ही में शिक्षा ग्रहण की थी,
मगर इसका शिक्षा ग्रहण करने का उद्देश्य इस दुनिया पर राज़ करना था।
ये अपनी शक्तियां से लोगों को गुलाम बनाता था, मगर बुराइ हमेशा अच्छाई से हार ही जाती है।
ठीक ऐसा ही इसके साथ हुआ और इसके चले हुए हर दाव का तोड़ मेरे गुरु जीके पास था।
मगर फिर उसने अपने शरीर को कहीं छुपा दिया और सिर्फ आत्मा के जरिए लोगों को परेशान करता रहा।
गुरु जी ने उसकी आत्मा को उसी के घर में कैद कर दिया और बिना शरीर का बंधन दे दिया।
बंधन में बंधी हुई वो आत्मा बिना शरीर के ही रह रही थी। उसकी आत्मा पिछले 70 सालों से उस घर के तहखाने में कैद थी जिसे अपने लिए शरीर का इंतजार था।
उसका इंतजार पूरा हुआ। आपके पौते के रूप में उस आत्मा को शरीर मिल गया।”
रोहन की मां, “तो अब क्या होगा? क्या मेरा पोता प्रेत बन चुका है?”
तांत्रिक, “वो भी साधारण भूत प्रेत नहीं है, बल्कि वो तो खुद कई भूत प्रेतों का जनक है।
अब जब उसे शरीर मिल चुका है, वो और ज्यादा शक्तिशाली हो गया। उसे अब कोई खत्म नहीं कर सकता।”
रोहन, “प्लीज़ आप ऐसा मत कहिये, कोई तो उपाय होगा।”
तांत्रिक, “उपाय..? वो तभी हो सकता है जब उसका शरीर प्राप्त हो।
बरसों से हम उसके शरीर की तलाश कर रहे है, मगर उसका शरीर हमें आज तक नहीं मिला।”
मां, “उस शैतान को नया शरीर मिल चुका है। हो सकता है वो अपने पुराने शरीर के पास जरूर जाए। हमें उसका पीछा करना चाहिए।”
रोहन, “उसका पीछा..? मगर हम उसका पीछा कैसे कर सकते हैं? ये तो यहाँ से गायब हो चुका है ना?”
तांत्रिक, “आपकी माताजी ने शायद सही कहा है। मैं अपनी शक्तियां से उसका पता लगाने की कोशिश करता हूँ।”
कहते हुए तांत्रिक ने अपनी आँखों को बंद किया और उस शैतान तक पहुंचने की कोशिश करने लगा।
हैवान -2 | HAIVAN 2 | Horror Kahani | Darawani Kahaniyan | Hindi Horror Kahani | Horror Stories
जल्द ही उसे वो बच्चा उसी घर के अंदर नजर आया जिस घर के अंदर उसकी आत्मा को कैद किया गया था। उस बच्चे की शक्ल बहुत भयानक हो चुकी थी।
शैतान, “तांत्रिक, तू क्या सोच रहा है… मेरे पुराने शरीर के पास पहुँच कर मुझे नष्ट कर देगा।
अगर मुझे नया शरीर मिल चुका है, मुझे अपने पुराने शरीर की कोई जरूरत नहीं है।
मुझे अपना राज़ कायम रखने के लिए कोई नहीं रोक सकता, कोई भी नहीं समझा?”
उसकी बात सुनकर तांत्रिक के चेहरे पर मुस्कराहट आ गई जिसे देख रोहन गुस्से में बोला,”हम लोग इतनी बड़ी परेशानी में हैं पर आपके चेहरे पर ये हँसी क्यों?”
तांत्रिक, “ये हँसी नहीं, बल्कि विश्वास है कि मैं अब भी उसे हरा सकता हूँ।
हम लोगों को जल्द ही आसाम चलना होगा। वो वापस अपनी जन्मभूमि में लौट चुका है।”
तांत्रिक के कहने पर रोहन और उसकी माँ दोनों तांत्रिक के साथ आसाम के लिए निकल गए।
रोहन, “माँ, आपका वहाँ पर जाना ठीक नहीं होगा, आप होटल में ही हमारा इंतजार कीजिए।”
मां, “नहीं, मैं भी तुम लोगों के साथ चलूँगी, जो होगा देखा जाएगा। मैंने अपने पोते को वापस लेकर आना है।”
सब लोग अब उस घर के बाहर खड़े थे। बरसों से बंद किसी भयानक खंडहर की तरह लग रहा था।
उसे घर के भीतर दाखिल हुए मानो एक भूचाल आ गया, पूरा घर हिल रहा था।
घर की सारी चीज़ जमीन पर गिरने लगी, खिड़की दरवाजा अपने आप बंद हो रहे थे।
बाहर जानवरों ने रोना शुरू कर दिया। घर पूरी तरह से ठंडा था। गर्मी में वो लोग उस घर के भीतर भी कांप रहे थे।
तांत्रिक, “ये सब कुछ उसका छलावा है। यदि हम लोग डर गए, तो वो हम पर हावी हो जाएगा।
आप दोनों बस एक दूसरे का हाथ पकड़ कर साथ में रहिए, बाकी मैं देख लूँगा।”
कहते हुए तांत्रिक ने अपने झोले के अंदर हाथ डाला और उसके अंदर से चार पांच नींबू निकाले।
वो हर नींबू के ऊपर कुछ मंत्र बोलते हुए लौंग लगाते जा रहा था। जैसे ही सारे नींबू में लौंग लगी, उसने नींबू को जमीन पर छोड़ दिया।
देखते ही देखते नींबू का रंग हरे से लाल में बदलने लगा और नींबू एक दिशा की तरफ भाग रहे थे।
तांत्रिक, “उस तरफ चलो, हमें वहीं पर कुछ मिल सकता है।”
नींबू एक कमरे के भीतर जाकर रुक गये। वो लोग उस कमरे के अंदर गए, तो वहाँ पर अजीब सी धुंध हो रखी थी।
उस धुंध में सांस लेना मुश्किल हो रहा था। कुछ पल में वो धुंध छट गई और वो बच्चा सामने नजर आ रहा था।
चेहरा तो उस बच्चे का था, मगर उसका शरीर बहुत बड़ा हो चुका था।
हैवान -2 | HAIVAN 2 | Horror Kahani | Darawani Kahaniyan | Hindi Horror Kahani | Horror Stories
शैतान, “तुम्हे क्या लगा, तुम लोग यहाँ पर खुद से आये हो? नहीं, तुम यहाँ पर मेरी मर्जी से आये हो।
मगर अब यहाँ से वापस नहीं जा सकते। तुम लोगों को अब यहीं कैद रहना होगा।”
कहते हुए उस बच्चे ने अपने हाथ हवा में उठाये, तो रोहन और उसकी माँ दोनों हवा में लटक गए थे।
उनका शरीर जंजीरों से बंधा था। मगर वो तंत्रिक अभी भी स्वतंत्र होकर वहीं जमीन पर खड़ा था।
ये देख वो बच्चा हैरान रह गया। उसने दोबारा कोशिश की मगर तांत्रिक अभी भी जमीन पर ही खड़ा था।
बुराई कितनी भी कोशिश करले, हमेशा अच्छाई से हार जाती है। शैतान की सत्ता से ऊपर ईश्वर की सत्ता है।
ईश्वर हमें यहाँ तक तो लेकर आया है, तो रास्ता भी वही बताएगा।”
कहते हुए तांत्रिक अपने गुरु को याद करने लगा। एक रौशनी चमकी और उसके गुरु जी उसे नजर आने लगे।
उन्होंने दीवार की ओर देखा और इशारा किया। वहाँ चलचित्र की तरह सब साफ नजर आ रहा था।
उसके घर के बगीचे में ही उसका शरीर दफन था। देखते ही देखते उसके शरीर में आग लग गयी।
तांत्रिक अपने गुरु का इशारा समझ गया और ईश्वर का ध्यान करते हुए तुरंत बगीचे में पहुंचा।
उसके शरीर को जमीन से बाहर निकाला। वो शैतान उसे रोकने की कोशिश कर रहा था। मगर कोई अदृश्य ताकत के आगे वो लाचार हो गया।
तांत्रिक ने उसके शरीर को आग के हवाले कर दिया। जैसे जैसे उसका पुराना शरीर जल रहा था, नया शरीर भी जलने लगा।
रोहन और उसकी माँ अपने खून को इस तरह जलते देख परेशान हो उठे।
रोहन की मां, “बाबा, आपने ये क्या किया? ये तो मेरा पोता था।”
मगर कुछ पलों के बाद ही उसे आग में एक छोटा सा बच्चा नजर आने लगा।
तांत्रिक, “मैंने कहा था ना, ईश्वर की ताकत के आगे शैतान की ताकत कमजोर है।
शायद ईश्वर ने अब तक इसे इसीलिए बचाए रखा ताकि वो आपके पोते को माध्यम बना सके।
जो कार्य जब जैसे होना होता है तब वैसे ही होता है। आपका पोता पूरी तरह से इंसान बन चुका है।”
कहते हुए वो तांत्रिक वहाँ से गायब हो गया। रोहन और उसकी माँ दोनों हैरान थे कि वो कहाँ गया?
दूसरी तरफ वो बच्चा रो रहा था। रोहन की माँ ने तुरंत अपने पोते को उठाया और गांव की तरफ आ गए।
जब गांव वालों को उन्होंने पूरी कहानी के बारे में बताया, तो गांव वाले हैरान थे।
क्योंकि वे लोग जिस तांत्रिक की बात कर रहे हैं, वो तांत्रिक तो 20 साल पहले ही उस बुरी आत्मा का शिकार बन चुका था।
रोहन की मां, “शायद हमें उस शैतान से बचाने के लिए ही वो भली आत्मा हमारी मदद करने के लिए आई थी। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति दे।”
गांव वाले अब खुश थे क्योंकि उन्हें अब उस शैतान से कोई डर नहीं था।
दोस्तो ये Horror Story आपको कैसी लगी, नीचे Comment में हमें जरूर बताइएगा। कहानी को पूरा पढ़ने के लिए शुक्रिया!