हेलो दोस्तो ! कहानी की इस नई Series में आप सभी का स्वागत है। आज की इस कहानी का नाम है – ” हाफ गर्लफ्रेंड ” यह इस कहानी का पहला भाग है। यह एक GF BF Love Story है। अगर आपको भी Love Stories, Romantic Kahaniyan या Girlfriend Boyfriend Stories पढ़ने का शौक है, तो इस कहानी को पूरा जरूर पढ़ें।
एक लड़की सड़क पर चल रही थी। उसने सफ़ेद रंग का प्लेन सूट पहना हुआ था।
हाथों में वेलवेट चूड़ियां, कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।
सड़क पर दूर-दूर तक कोई नहीं था, तभी तेज़ हवा चलना शुरू हो गई और उसी के साथ हल्की बारिश भी।
आरोही परेशान होते हुए हड़बड़ाकर बोली, “तू भी ना आरू, पता था मौसम खराब है, छाता लेकर नहीं आ सकती थी क्या? अब देख, भीगना पड़ेगा।”
वो लड़की अपने हाथों से बारिश से बचने की कोशिश कर रही थी। बारिश के साथ तेज़ हवा उसकी चुनरी को उड़ा रही थी।
उसके लंबे ब्राउन सिल्की बाल उसकी कमर पर लहरा रहे थे। उसके चेहरे पर बारिश की बूंदें उसे और खूबसूरत बना रही थीं। ये थी आरोही मेहता।
तभी कोई तेजी से उसके नजदीक आया और अपने छाते से आरोही को कवर कर लिया।
वो लड़का आरोही को बारिश से बचाने की कोशिश में खुद भी भीग चुका था। जैसे ही दोनों की नजर एक-दूसरे से मिलीं, तो वो दोनों एक-दूजे में खो से गए।
आरोही जैसे सीधे उस लड़के के दिल में उतर रही हो। वहीं लड़का, जिसका नाम था अरिजीत शर्मा।
उसे देखकर न जाने क्यों आरोही का दिल एक बहाव में बहने लगा था। वो बेहद ही हैंडसम था—ग्रे आइज़, माथे पर बिखरे बाल, लंबी हाइट, परफेक्ट बॉडी।
आरोही (खोए हुए अंदाज में), “थैंक यू, आपने मेरी मदद की। मैं… मैं छाता लाना भूल गई थी।”
अरिजीत, “इतनी खूबसूरत भूल के लिए शुक्रिया! वरना इतना खूबसूरत पल कैसे नसीब होता मुझे?”
पहली ही मुलाकात में जैसे दोनों के दिल एक-दूसरे में खो जाना चाहते थे। तभी अरिजीत की नजर आरोही के हाथों में पड़े छाते पर गई।
उसने आरोही के हाथ से छाता लेकर कहा, “अरे! ये तो रहा। छाता होते हुए भी भीग रहीं हैं आप?”
आरोही, “ओह! सॉरी, मेरा… मेरा ध्यान ही नहीं गया। दिमाग से निकल…।”
इससे पहले कि आरोही अपनी बात पूरी कर पाती, अरिजीत बिना कुछ कहे आरोही के हाथ में अपना छाता पकड़ाकर वहाँ से चला गया।
दोनों एक-दूसरे में ऐसे खोए थे कि उनके छाते एक्सचेंज हो गए और उन्हें इतना भी ध्यान नहीं रहा।
उसके जाने के बाद आरोही ने अपना सिर पकड़ लिया।
आरोही, “ओह गॉड! ये… ये मुझे क्या हो गया? एक नंबर की गधी है तू आरोही। वैसे… वो कितना प्यारा था? आई विश… काश… उससे दुबारा मिल पाऊं।”
तभी आरोही का ध्यान छाते पर गया।
आरोही, “ओह गॉड! हमारा छाता ही रिप्लेस हो गया। हम्म… वैसे अच्छा इशारा है भगवान का। क्या पता इसी बहाने हम दुबारा मिल जाएं?”
हाफ गर्लफ्रेंड -1 | HALF GIRLFRIEND | GF BF Love Story | Romentic Love Story | Heart Touching Love Story
एक खूबसूरत सी मुस्कान आरोही के होंठों पर आ गई। 2 दिन बीत गए। आरोही की आँखों में जैसे वो लड़का बस सा गया था।
रात के वक्त वो विंडो में खड़ी होकर चाँद को देखकर बोली, “पता नहीं, कौन था वो? एक ही नजर में दिल में बस सा गया।”
आरोही, “गॉड… गॉड! प्लीज़, एक बार… एक बार मिला दो उससे।”
नेक्स्ट डे शाम के वक्त वो घर लौट रही थी, अचानक उसकी स्कूटी बंद पड़ गई।
वहाँ बैठे तीन लड़कों का एक गैंग तेजी से आरोही के पास आकर उसे चारों ओर से घेर लेते हैं।
पहला लड़का, “खूबसूरत हसीना इतनी रात को? अरे भाई! थोड़ा हमें भी खातिर का मौका दो।”
आरोही, “देखो… देखो, मुझे कमजोर लड़की मत समझना। 2 मिनट में धूल चटा दूंगी, इसलिए मुझे जाने दो।”
दूसरा लड़का, “अरे रे… रे रे! मिल जाएंगे ख़ाक में भी, लेकिन उससे पहले अपने हुस्न की बारिश में भीगा दो, जानेमन।”
आरोही बहुत डर चुकी थी। रात अँधेरी थी। अचानक से बारिश भी शुरू हो गई। तेज़ सुनसान सड़क पर गहरा सन्नाटा था।
आरोही का रंग डर से पीला पड़ चुका था। तभी उन लड़कों में से एक ने आरोही का हाथ पकड़कर अपनी बाहों में खींच लिया, जिससे एक जोरदार चीख आरोही के मुँह से निकल गई।
उस लड़के के खींचने से आरोही की कुर्ती का शोल्डर फट गया। तभी हवा के एक झोंके की तरह बाइक पर एक लड़का आया। उस लड़के ने उन दोनों लड़कों को कपड़ों की तरह धो डाला।
वो लड़का जो दोनों को बुरी तरह से पीट रहा था, आरोही को अंधेरे में उसका चेहरा नहीं दिख पा रहा था।
थोड़ी ही देर में वो लड़के बुरी तरह से जख्मी हो गए और किसी तरह वहाँ से भाग निकले।
आरोही डर से बुरी तरह से कांप रही थी। वो लड़का कोई और नहीं, बल्कि वही लड़का, अरिजीत शर्मा था।
वो जल्दी से आरोही के पास गया। जैसे ही थोड़ी रोशनी अरिजीत के चेहरे पर पड़ी, तो आरोही झट से उसके सीने से लग गई और फूट-फूटकर रोने लगी।
आरोही का यूँ गले लगना अरिजीत के दिल को धड़का गया।
वो खुद से बोला, “ये मुझे क्या हो रहा है? इसका मेरा नजदीक होना मुझे अपनी तरफ क्यों खींच रहा है?”
ना जाने कब अरिजीत के हाथ आरोही की कमर पर चले गए?
जब आरोही थोड़ी शांत हुई तो नज़रे चुराकर बोली, “आई एम सॉरी… वो मैं… मैंने आपको…।”
अरिजीत ने अपनी जैकेट निकालकर आरोही को पहना दी और उसे एक साइड ले गया, जहाँ बारिश की बूँदें नहीं आ रही थीं।
दोनों वहां बारिश के इंतजार में बैठे गए।
अरिजीत, “वैसे तुम प्रॉब्लम्स के पीछे भागती हो या फिर प्रॉब्लम्स तुम्हारे पीछे? तुम क्यों मुसीबत को इन्विटेशन देती रहती हो?
और ये बारिश और तुम्हारा मिलना… ये कैसा इत्तेफाक़ है?”
हाफ गर्लफ्रेंड -1 | HALF GIRLFRIEND | GF BF Love Story | Romentic Love Story | Heart Touching Love Story
ये सुनकर आरोही अरिजीत को घूरने लगी।
अरिजीत, “हाय! मेरा नाम अरिजीत शर्मा है। मैं एक सिंगर हूँ और अभी अपने करियर को बनाने में लगा हुआ हूँ। और तुम..?”
आरोही, “मैं आरोही, एक फैशन डिज़ाइनर। मेरा खुद का एक बुटीक है।”
तभी अरिजीत ने देखा कि आरोही सर्दी से कांप रही थी। बहती हुई वो सीधा अरिजीत के दिल में उतर रही थी। वो उसकी आँखों में डूबकर बोला,
अरिजीत, “वैसे एक बात कहूँ? तुम इस बारिश में ऐसी भीगी हुई और मेरी इस ब्लू जैकेट में बहुत हसीन लग रही हो। दिल कर रहा है कि…”
अपनी बात पूरी करने से पहले ही अरिजीत ने कंपकंपाती आरोही के होंठों पर अपने होंठ रख दिए और आरोही शर्माकर उससे सिमट गई।
बारिश थोड़ी रुकी, तो अरिजीत बोला, “सुनो, मैं तुम्हें घर ड्रॉप कर देता हूँ। और हाँ, पिछली बार हमारे छाते रिप्लेस हो गए थे, तो वो भी एक्सचेंज कर लेंगे।”
आरोही, “छाते नहीं, दिल रिप्लेस हो गए, अरिजीत।”
अरिजीत आरोही को गले से लगा लेता है।
अरिजीत, “अब हम हमेशा साथ रहेंगे, आरोही और इस बारिश की तरह हमेशा प्यार बनकर एक-दूसरे पर बरसते रहेंगे।”
आरोही, “हमेशा… और ये जगह हमारी मोहब्बत की गवाह होगी।”
वक्त ऐसे ही बीतते रहते हैं।
आरोही-अरिजीत की दो मुलाकातें सच्चे प्यार में बदल गई थीं। दोनों अब एक-दूसरे के बिना साँस भी नहीं ले पाते थे। और कब दो साल बीत गए, दोनों को पता ही नहीं चला?
एक दिन वो हमेशा की तरह मिले थे।
आरोही, “दो साल किसी खूबसूरत सपने की तरह बीत गए, अरिजीत। मेरा बिज़नेस भी अच्छा चल रहा है
और इन दो सालों में तुम भी एक फेमस, सक्सेसफुल सिंगर बन गए। अब मुझे तुमसे शादी करनी है। अब मैं तुम्हारे बिना और नहीं रह सकती।”
अरिजीत, “मैं भी अब तुम्हारे बिना एक पल नहीं रह सकता, हनी। मैं भी तुमसे शादी करना चाहता हूँ और आज शाम मैं तुम्हें अपनी फैमिली से मिलवाना चाहता हूँ।”
ये सुनकर आरोही खुशी से उछल पड़ी।
आरोही, “क्या तुम सच कह रहे हो?”
अरिजीत, “हाँ! बस एक बार घर वाले मान जाएँ, फिर हम दोनों साथ रहेंगे और कभी एक-दूसरे से जुदा नहीं होंगे।”
जहाँ वो दोनों अपने आने वाले खूबसूरत कल के सपने देख रहे थे, वहीं किस्मत उनके साथ एक नया खेल खेलने वाली थी।
शाम हो गई थी। अरिजीत आरोही को लेकर अपने घर पहुँचा, तो आरोही शॉक हो गई।
हाफ गर्लफ्रेंड -1 | HALF GIRLFRIEND | GF BF Love Story | Romentic Love Story | Heart Touching Love Story
आरोही, “वाउ! ये… ये अरिजीत का घर कितना बड़ा है? एकदम महल जैसा…
और मैं तो बस एक छोटी-सी फैशन डिज़ाइनर हूँ। अगर इन लोगों ने मुझे रिजेक्ट कर दिया तो?”
अरिजीत, “क्या हुआ, आरू? कहाँ खो गई? अंदर चलो, मैं तुम्हें माँ और पापा से मिलवाता हूँ।”
आरोही, “हाँ… चलो।”
जैसे ही वो दोनों अंदर गए, मिस्टर अमल शर्मा (अरिजीत के पापा) और मिसेस शर्मा का चेहरा गुस्से से लाल हो गया।
अरिजीत, “माँ-पापा, ये आरोही है। हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं।”
मिस्टर शर्मा, “देखो, लड़की तो बहुत सुंदर और अच्छी है। पर हमें आरोही से अकेले में कुछ बात करनी है।
तब तक तुम जाओ और किचन से आरोही के लिए जूस बनाकर लाओ।”
अरिजीत, “हाँ हाँ ठीक है, मैं अभी आया।”
अनजान मुस्कान लिए अरिजीत किचन में चला गया। तभी मिस्टर अमन शर्मा बोले,
मिस्टर शर्मा, “हाँ, तो बेटा… क्या करती हो तुम? और परिवार में कौन-कौन है?”
आरोही, “जी मैं… मैं फैशन डिज़ाइनर हूँ। मेरा खुद का एक बुटीक है और मेरी फैमिली में बस मेरे पिता हैं, जो बैंक मैनेजर हैं।”
मिसेज शर्मा, “बेटा, हमारा बेटा अरिजीत एक सुपरस्टार है, आज का एक सुपरहिट सिंगर। उस पर शहर की सारी लड़कियाँ मरती हैं।
ऐसे में अगर एक बैंक मैनेजर की बेटी से शादी करेंगे, तो हमारी इज्जत खराब हो जाएगी ना बेटा? बाकी, तुम खुद समझदार हो।”
आरोही, “पर आंटी… अरिजीत मुझसे बहुत प्यार करता है और हम दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते।”
मिस्टर शर्मा, “देखो आरोही, अगर तुम्हें अपनी इज्जत प्यारी है और तुम अरिजीत को खुश देखना चाहती हो, तो अरिजीत की ज़िंदगी में वापस कभी मत आना। वरना अंजाम तुम खुद भुगतोगी।”
उसी समय अरिजीत हाथ में ट्रे लिए जैसे ही आया, आरोही रोते हुए वहाँ से भाग गई।
अरिजीत (हैरान होकर), “आरू रोते हुए क्यों गई, पापा? आप लोगों ने उससे क्या कहा?”
मिस्टर शर्मा, “मैंने उसे उसकी औकात दिखाई है। वो लड़की तुम्हारे लायक नहीं है। तुम आज के बाद उससे नहीं मिलोगे, समझे?”
ये सुनकर अरिजीत के होश उड़ गए।
क्या अरिजीत मानेगा अपने घरवालों की बात? और क्या दोनों सच में हो जाएँगे एक-दूसरे से अलग?
या फिर प्यार के लिए जाएंगे अपनों के खिलाफ़? क्या आरोही कर देगी अरिजीत को दूर इस बेइज्जती के बाद?
जानने हैं इन सभी सवालों के जबाब, तो देखिए इस कहानी का अगला भाग hindikahanibaaz.in पर बिल्कुल फ्री।
दोस्तो ये Romentic Love Story आपको कैसी लगी, नीचे Comment में हमें जरूर बताइएगा। कहानी को पूरा पढ़ने के लिए शुक्रिया!