हेलो दोस्तो ! कहानी की इस नई Series में आप सभी का स्वागत है। आज की इस कहानी का नाम है – ” खूनी रात ” यह एक Chudail Ki Kahani है। अगर आपको Hindi Horror Stories, Horrible Stories या Darawani Kahaniyan पढ़ने का शौक है तो इस कहानी को पूरा जरूर पढ़ें।
रितू, वर्षा, अमन और सौरव अच्छे फ्रेंड्स होते हैं। चारों साथ ही ऑफिस में काम करते हैं और छुट्टी मिलने पर साथ में एन्जॉय करते हैं।
सभी को सिगरेट पीना, नशा करना और ड्रग्स लेने के आदि होते है। चारों अपनी लाइफ एन्जॉय करने में यकीन रखते हैं।
अमन, “अरे यार! कुछ दिनों से वर्कलोड इतना ज्यादा बढ़ गया है, मत पूछो। इस काम के चक्कर में तो हमारी आधी जिंदगी ऐसे ही गुजर जाएगी।”
रितू, “क्यों न इस वीकेंड हम लोग कुछ कमाल करें?”
वर्षा, “हाँ चलो, पब में पार्टी करने चलते हैं।”
सौरव, “अरे! नहीं यार, पब तो हम हमेशा जाते रहते हैं। इस बार कुछ हटके करते हैं।”
वीकेंड आ जाता है। अमन पार्टी करने के लिए सबसे ज्यादा उतावला हो रहा होता है।
उसे नशा करने का बहुत शौक था और वो जब ऑफिस के कामों से फ्री होता, तो नशा करने लगता था।
अमन, “इस बार पार्टी करने के लिए मैंने पूरी कार की डिग्गी फुल करा रखी है।”
सौरभ, “क्या यार? तू भी ना, इतनी शराब पिएगा तो क्या होगा तेरा?”
अमन, “अरे यार! मौत से इतना क्यों डरना? जितने दिन जीना है, मज़े से जीना है।”
वीकेंड की छुट्टियों पर चारों गाड़ी से निकल पड़ते हैं। रातभर दारू पीकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं और लाउड म्यूजिक बजाकर डांस करते हैं।
अमन नशे में चूर हो कर गाड़ी चला रहा होता है। उसे कुछ सही से नजर नहीं आ रहा होता।
चारों शहर से काफी दूर निकल चूके होते हैं और वो गाड़ी… वो चलाते चलाते एक पेड़ को ठोक देता है। वहाँ पर चारों तरफ जंगल होता है।
सौरव, “अरे यार अमन! ये क्या किया तुने? सुनसान काली रात में अब हमें मैकेनिक भी नहीं मिलेगा, यार।”
रितू, “यहाँ से जाना भी कौन चाहता है? मैं तो इन जंगलों में खो जाना चाहती हूँ।”
वर्षा, “इसे तो पूरी तरह चढ़ गई है। अब इन दोनों को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।”
अमन और रितु जंगलों में इधर उधर घूमने लगते हैं। तभी उस जंगल के बीच एक कब्र होती है।
वो कब्र देखने में बहुत पुरानी लग रही थी और उस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। कब्र पर छोटी छोटी घास उग रही थी।
अमन, “अरे! ये क्या चीज़ है? ओह भाई, कितने सालों से यहाँ पड़ा होगा?”
रितू, “तुमने अपनी लाइफ एन्जॉय करना मिस कर दिया।”
अमन, “ना ना ना… मैं ऐसा नहीं होने दूँगा। तू मरने के बाद भी दारू पिएगा।”
इतना बोलकर अमन उस कब्र पर एक पूरी की पूरी दारु की बॉटल गिरा देता है और उस कब्र के ऊपर चढ़कर नाचने लगता है।
वर्षा, “हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। प्लीज, अमन को रोको। हमें नहीं पता ये कब्र किसकी है और ये इस जंगल में क्या कर रही है?”
सौरव, “अमन को रोकना अब पॉसिबल नहीं है।”
खूनी रात | KHOONI RAAT | Horror Story | Chudail Ki Kahani | Scary Story | Hindi Horror Kahani
तभी कब्र के अंदर से आवाज़ें सुनाई देती हैं।
रितू, “अरे! दारू पीते ही इस मुर्दे में भी जान आ गई।”
तभी उस कब्र के ऊपर से कुछ आवाजें आने लगती हैं। उस कब्र के अंदर से ऐसी आवाज़ आ रही थी, मानो कोई अंदर से धक्का दे रहा हो।
तभी अचानक वर्षा को लगता है कि अमन के साथ उस कब्र के ऊपर कोई और भी खड़ा है और वो उन चारों को घूर रहा है।
वर्षा, “ऐ! वहाँ कोई है। अभी-अभी मैंने वहाँ किसी को देखा है।”
अमन, “ऐ! जो भी है, सामने आओ। हमारी वर्षा मैडम तुम्हें अपना दिल दे चुकी हैं।”
तभी अचानक वहीं पास के पीपल के पेड़ की एक लटें नीचे आकर अमन को खुद में लपेटते हुए ऊपर की ओर ले जाने लगती है।
सभी डर जाते हैं। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है?
अमन, “देखो, मैं हवा में उठ रहा हूँ। इसलिए मैं तुम लोगों से कहता हूँ कि दारू मत पिया करो। तुम लोग भी बिल्कुल बेकार हो।”
धीरे-धीरे पीपल की लटें अमन को खुद में जकड़ने लगती हैं और उसे ऊपर ले जाकर ऊपर से नीचे छोड़ देती हैं।
अमन कब्र के ऊपर गिरता है और उसके शरीर का एक-एक अंग अलग हो जाता है और तुरंत ही उसकी मौत हो जाती है।
वर्षा और सौरव यह देखकर डर जाते हैं।
वर्षा, “अमन, क्या हो गया तुम्हें? आँखें खोलो।”
सौरव, “भागो यहाँ से। हमने यहाँ आकर बहुत बड़ी गलती कर दी है।”
वर्षा, “हमने इस कब्र में सोई हुई आत्मा को जगा दिया। अब यह आत्मा हमें नहीं छोड़ेगी।”
तीनों वहां से अपनी जान बचाकर वहाँ से भागने लगते हैं। लेकिन उनके पीछे एक सालों से खतरनाक आत्मा पड़ जाती है।
अचानक से वहाँ तेज़ हवा चलने लगती है और सारे पत्ते उड़ने लगते हैं। तीनों एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। रितू नशे में भागते हुए उस कब्र के पास वापस पहुँच जाती है।
रितू, “अरे! मैं वापस यहाँ कैसे पहुँच गई?”
तभी अमन के शरीर का बिखरा हुआ हिस्सा अचानक जुड़ने लगता है और वह किसी खूंखार प्राणी की तरह बन जाता है। वो रितू के पीछे भागने लगता है।
रितू, “अमन, होश में आओ। मैं तुम्हारी दोस्त रितू।”
लेकिन अमन दौड़ते हुए रितू का गला पकड़ लेता है। अमन उसे पेड़ के ऊपर टांग देता है और रितू की गर्दन एक नुकीली डाल में फँसा देता है।
रितू का शरीर उस पेड़ से लटक जाता है और वहीं उसकी मौत हो जाती है। रितू के शरीर से खून बहकर नीचे गिरने लगता है।
वर्षा जंगल में भागते-भागते उसी पेड़ के नीचे पहुँच जाती है, जहाँ पर रितु की लाश टंगी हुई होती है।
वर्षा, “सौरव, ऋतू, कहाँ हो तुम दोनों? मुझे बहुत डर लग रहा है।”
खूनी रात | KHOONI RAAT | Horror Story | Chudail Ki Kahani | Scary Story | Hindi Horror Kahani
तभी वर्षा के ऊपर खून की बूंदें टपकने लगती हैं। वर्षा ऊपर देखती है और वो रितू की लटकती हुई लाश देखकर घबरा जाती है और चिल्लाने लगती है।
वर्षा, “रितू, तू भी अमन की तरह हमें छोड़कर चली गई।”
तभी अचानक रितू का पेड़ से लटका शरीर हिलने लगता है। उसकी लटकी गर्दन सीधी हो जाती है और वो अपने हाथ से पेड़ को पकड़कर निकल जाती है।
यह देखकर वर्षा बुरी तरह घबरा जाती है और वो वहां से भागने लगती है। भागते हुए वो सौरव से टकरा जाती है।
वर्षा, “अच्छा हुआ सौरव, तुम मिल गए। रितू… रितू को भी अमन ने नहीं छोड़ा। हम सब मारे जाएँगे। हमें यहाँ आना ही नहीं चाहिए था।”
सौरव, “चलो भागो यहाँ से, मैंने यहाँ से निकलने का रास्ता देख लिया है। चलो मेरे साथ।”
वर्षा, “मैं मरना नहीं चाहता। मुझे यहाँ से बाहर निकलना है।”
सौरव वर्षा का हाथ पकड़कर भागने लगता है। उस अंधेरे जंगल में कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। दोनों बस भागते जा रहे थे।
तभी वर्षा देखती है कि वे दोनों उसी कब्र के सामने आकर खड़े हो जाते हैं।
वर्षा, “सौरव, तुम इस जंगल से निकलने वाले थे न? लेकिन ये कब्र तो…।”
तभी वर्षा सौरव की ओर देखती है। सौरव के चेहरे पर आँखें नहीं थीं। ये देखकर वर्षा बुरी तरह घबरा जाती है। तभी सामने से सौरव और रितू आते हैं।
सौरव, “वर्षा, तुम तो वहाँ पेड़ पर लटकी हुई थी न?”
वर्षा, “सौरव, रितू मर चुकी है। मुझे पता है ये बात तुम्हें इस रितू ने बताया होगा।”
सौरव, “मुझे तो कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि सच क्या है और क्या झूठ?”
तभी रितू सौरव के गले पर हमला कर देती है और उसका खून पीने लगती है।
वर्षा डर के मारे वहाँ से भागने लगती है। लेकिन उसके पीछे अमन भागता हुआ आ रहा था।
वर्षा का पैर किसी चीज़ में उलझ जाता है और वो वहीं गिर जाती है। अमन उसका पैर पकड़कर खींचता हुआ उसे उस कब्र के पास ले जाता है।
वहाँ पर सौरव की आधी खाई हुई लाश पड़ी होती है। वर्षा उसे देखकर बुरी तरह डर जाती है।
वर्षा, “ये क्या कर दिया तुम दोनों ने? हम तीनों दोस्त हैं न? और आज… आज तीनों एक-दूसरे की जान के पीछे पड़े हैं।”
तभी सौरव उठकर खड़ा हो जाता है और वहीं वर्षा के बाल पकड़कर उसे कब्र के अंदर डाल देता है।
वहां पर तेज हवाएँ चलने लगती हैं। खूनी रात ने उन चारों दोस्तों की जान ले ली होती है। चारों एक गुमनाम मौत मर जाते हैं।
दोस्तो ये Horror Story आपको कैसी लगी, नीचे Comment में हमें जरूर बताइएगा। कहानी को पूरा पढ़ने के लिए शुक्रिया!