खूनी सिक्का | KHOONI SIKKA | Horror Story | Darawani Kahani | Horror Kahani | Horror Stories in Hindi

व्हाट्सएप ग्रुप ज्वॉइन करें!

Join Now

टेलीग्राम ग्रुप ज्वॉइन करें!

Join Now

हेलो दोस्तो ! कहानी की इस नई Series में आप सभी का स्वागत है। आज की इस कहानी का नाम है – ” खूनी सिक्का ” यह एक Horror Story है। अगर आपको Hindi Horror Stories, Horrible Stories या Darawani Kahaniyan पढ़ने का शौक है तो इस कहानी को पूरा जरूर पढ़ें।


जैरी हैरान परेशान सा ऑफिस से बाहर निकलकर गेट को ज़ोर से मारता हुआ खुद से ही बोला। 

जैरी, “यार क्या मुसीबत है? लगता है ईश्वर ने मेरी ही किस्मत में सारी परेशानी और तकलीफ लिखी हुई है। 

कितनी उम्मीद से इस इंटरव्यू के लिए आया था? मगर टाइम पर किसी और का सिफारिश से सिलेक्शन हो गया। 

अब फिर नए सिरे से नौकरी की तलाश करनी पड़ेगी।”

उसकी बात सुनकर इस ऑफिस से बाहर निकलने वाला टोनी जो उस इंटरव्यू के लिए आया था,

वो भी फ्रस्ट्रेटेड होकर बोला, “यार, तुम अकेले ही नहीं हो। इस सिफारिश ने तो सबकी ज़िन्दगी खराब कर दी है। 

समझ ही नहीं आता है कि हम जैसे लोगों को कोई नौकरी मिलेगी भी या नहीं?”

दोनों बातें कर ही रहे थे कि तभी सामने से एक शव यात्रा निकली। वो शव यात्रा को देख के दोनों ने हाथ जोड़े

मगर टोनी की आँखों में एक अलग ही चमक थी। तभी शव यात्रा से टकराकर एक सिक्का जैरी के पैरों में आकर गिरा। 

वो उठाकर दोबारा फेकने ही वाला था कि टोनी ने उसका हाथ पकड़ लिया। 

टोनी, “अरे! ये क्या गजब कर रहे हो यार? ये सिक्का तो बहुत किस्मत वालो को मिलता है।”

जैरी, “किस्मत वालो को मिलता है..? मैं तुम्हारा मतलब नहीं समझा।”

टोनी, “हमारे यहाँ ऐसा कहा जाता है कि शव यात्रा पर जो सिक्का डाला जाता है, वो यदि किसी को मिल जाए तो उसकी किस्मत बदल जाती है। 

शायद ईश्वर ने तुम्हारी सुन ली, ये तुम्हारी किस्मत बदलने के लिए ही तुम्हे मिला है।”

जैरी इन सब बहुतों पर यकीन नहीं करता था, मगर टोनी के बार बार बोलने पर उसने ये सिक्का अपने पॉकेट में डाल दिया और वहाँ से चला गया।

जैसे ही जैरी वहाँ से गया, टोनी की आंखों का रंग बदल गया था। घर पर आकर जैरी उस सिक्के के बारे में भूल चुका था। 

तभी उसके फ़ोन पर टोनी का फ़ोन आया।

टोनी, “अरे! पहचाना मुझे? आज दोपहर में मिले थे।”

जैरी, “कौन?”

टोनी, “अरे! मैं वही बोल रहा हूँ जिसने तुम्हे शवयात्रा के सिक्के के बारे में बताया था। 

आज रात सिक्के से ही कोई विश मांग कर सो जाना, सुबह होते ही तुम्हारी विश पूरी हो जाएगी।”

टोनी की बात सुनकर जैरी सोच में पड़ गया कि उसे उसका मोबाइल नंबर कैसे मिला? 

वो उससे कुछ पूछ पाता, उसके पहले ही फ़ोन डिस्कनेक्ट हो गया। 

खूनी सिक्का | KHOONI SIKKA | Horror Story | Darawani Kahani | Horror Kahani | Horror Stories in Hindi

जैरी दोबारा फ़ोन लगाने की कोशिश कर रहा था, मगर टोनी का फ़ोन एंगेज आने लगा। 

जैरी ने उस कॉइन को हाथ में लिया और बोला, “काश! इस वक्त मेरी माँ मेरे पास होती। कैसे भी वो आ जाए बस, आई नीड हर।”

सोचते हुए जैरी सो गया। नींद में उसे लग रहा था कि वो किसी गहरे गड्ढे में गिर रहा है, जहाँ बहुत अँधेरा है। 

गड्ढे में से खुद को बचाने के लिए उसने एक रस्सी को पकड़ा, वो रस्सी नहीं बल्कि एक सांप था। 

उसे देखकर जैरी की चीख निकल गई। वो घबरा कर उठा तो उसके घर की घंटी बज रही थी। 

उसने घड़ी की ओर देखा, रात के 3 बजे हुए थे।

जैरी, “इतनी रात को कौन होगा?”

सोचते हुए उसने दरवाजा खोला तो सामने उसकी मॉम खड़ी थी जिसे देख वो हैरान हो गया।

जैरी, “मॉम, इतनी रात को आप यहाँ कैसे?”

मॉम, “ना जाने क्यों मेरा दिल बहुत बेचैन हो रहा था? इसीलिए बस तुझसे मिलने के लिए आ गई।”

अपनी मॉम को घर के अंदर लाकर जैरी उसी कॉइन के बारे में सोचने लगा क्योंकि उसने रात को ही उसे अपनी मॉम को बुलवाने की मांग की थी और वो पूरी हो गई।

उसे समझ नहीं आया कि ये कोइन्सीडेन्स है या फिर इस कॉइन ने उसकी विश पूरी की है। जैसे इस कॉइन ने उसकी माँ को उससे मिला दिया। 

काश! कोई नौकरी भी उसे मिल जाती तो सब कुछ बहुत अच्छा हो जाता। वो सोच ही रहा था कि उसके फ़ोन पर एक वौइस् मैसेज आया जो कि टोनी का था। 

टोनी, “हो गई तुम्हारी पहली विश पूरी? मगर अब बदले में मुझे क्या मिलेगा, ये बताओ?” 

कहते हुए वो ज़ोर ज़ोर से हंसने लगा। जैरी सोच में पड़ गया कि टोनी को कैसे पता कि उसकी पहली विश क्या थी 

और उसकी मॉम उसके पास आ चुकी है? वो सोच ही रहा था कि तभी उसके फ़ोन पर एक मैसेज आया। 

जैरी, “तुम्हारी वो पालतू सुनहरी मछली कैसी रहेगी?”

मैसेज सुनकर जैरी भागते हुए अपनी फिश एक्यूरियम के पास गया। वहाँ उसने देखा कि उसकी सुनहरी मछली मरी हुई थी। 

जैरी को समझ नहीं आ रहा था की सुबह से उसके साथ क्या हो रहा है? वो तुरंत अपने कमरे में जाकर सो गया। 

अगली सुबह जब उसकी माँ ने उसे उठाया, तो एक लेटर उसे देते हुए बोली। 

मां, “बेटा, सुबह न्यूसपेपर के साथ ये लेटर भी आया था। देख, तेरे किसी काम का हो?”

माँ के हाथ से ख़त लेकर वो उसे देखने लगा। वो किसी कंपनी का जॉइनिंग लेटर था। 

जैरी, “कंपनी का जॉइनिंग लेटर..? पर मैंने तो अभी किसी भी कंपनी का इंटरव्यू ही नहीं दिया है। तो ये सब उस कॉइन की वजह से तो नहीं हो रहा है?”

खूनी सिक्का | KHOONI SIKKA | Horror Story | Darawani Kahani | Horror Kahani | Horror Stories in Hindi

मां, “कौन सा कॉइन… किस कॉइन की बात कर रहा है? और नौकरी मिलने पर खुश होने के बजाय उदास क्यों हो रहा है?”

जैरी अपनी माँ को सब कुछ बताना चाह रहा था मगर उसे समझ नहीं आ रहा था कि शुरुआत कैसे करें? वो बिना कुछ कहे चुपचाप अपने कमरे में चला गया। 

उसे अब टोनी के मैसेज का इंतजार था। उसका दिल बैठा जा रहा था कि पिछली बार की तरह इस बार भी उसका कोई मैसेज तो नहीं आएगा? 

मगर फ़ोन पर ऐसा कोई मैसेज नहीं आया। जैरी खुश था। उसे लगा शायद इस बार सच में ही उसके सिक्के के कारण ही उसकी किस्मत बदली है और बिना परेशानी के उसे नौकरी दी।

जैरी के मन में कई सारे सवाल थे, जिनका जवाब केवल टोनी ही दे सकता था। बुझे मन से जैरी ने ऑफिस जॉइन कर लिया। 

तभी उसके फ़ोन पर मैसेज आया… ‘कंग्रॅजुलेशन्स! नई जॉब मुबारक हो। मुझे तो लगा था की तुम अभी जॉब जॉइन नहीं करोगे, 

मगर तुमने तो अपनी खुशियां चुनी है। मगर इसकी कीमत पता है क्या है? जितनी बड़ी विश उतनी बड़ी कीमत।’ 

टोनी का मैसेज पढ़कर जैरी पसीना पसीना हो गया। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि उसके पास से क्या जाने वाला है?

वो जैरी का फ़ोन लगाने लगा। मगर फ़ोन आउट ऑफ़ कवरेज एरिया था। 

जैरी, “अब ये क्या नई मुसीबत आने लगी? क्या कीमत है मेरी जॉब की?”

सोचते सोचते जैरी को पसीने आने लगे। तभी उसे अपनी माँ का ख्याल आया। 

जैरी, “कहीं माँ को कुछ न हो गया हो?”

सोचने से ही जैरी तुरंत ऑफिस से निकलकर अपने घर पहुँच गया। 

घर पर उसकी माँ बहुत ज्यादा तकलीफ में थी। उनको साँस भी लेते नहीं बन रहा था।

जैरी, “माँ, क्या हुआ तुम्हें?”

मां, “वो खाना खाते खाते अचानक से गले में कुछ फंस गया। मगर तू अचानक कैसे?”

जैरी, “माँ तुझे कुछ नहीं होगा, ये सब उस कोइन की वजह से हुआ है। ना वो कोइन मेरे पास रहेगा और ना ही वो नौकरी रहेगी। तुझे कुछ भी नहीं होगा।”

कहते हुए जैरी ने वो कोइन फेंक दिया। मगर फिर भी उसकी माँ की सांसे उखाड़ वो उनको हॉस्पिटल ले जाने लगा। तभी उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। 

टोनी, “अपनी माँ को बचाने की कितनी ही कोशिश कर लो, वो नहीं बच पाएगी। कॉइन कही नहीं गया है, वो अभी भी तुम्हारी जेब में ही है।”

जैरी मैसेज पड़कर उसको फ़ोन लगाने लगता है। मगर उसका फ़ोन नहीं लगता।

जैरी, “इस मुसीबत से कैसे पीछा छूटेगा।”

वो सोच ही रहा था कि उसकी माँ ने अंतिम सांस ले ली। जैरी की आँखों में आंसू थे। 

जैरी, “माँ, मैंने ही तुझे मारा है। मैं ही तेरा हत्यारा हूँ। मुझे माफ़ कर देना, माँ। 

मैं अपनी किस्मत बदलने के बारे में न सोचता तो ये सब कभी न होता। कोई भी किस्मत नहीं बदल सकता है। 

खूनी सिक्का | KHOONI SIKKA | Horror Story | Darawani Kahani | Horror Kahani | Horror Stories in Hindi

सब कुछ पहले से ही तय है। यदि ईश्वर की रचित विधान को बदलने की कोशिश की जाती है, तो कोई ना कोई मुसीबत अवश्य आती है। मुझे नहीं बदलनी मेरी किस्मत।”

कहते हुए वो उस कॉइन को फिर से फेंक देता है। अपनी माँ के अंतिम संस्कार के बाद जैरी वो नौकरी छोड़ के गांव आ जाता है। अब उसके मन में कोई भी ख्वाहिश बाकी नहीं थी।

दोस्त, “कब तक तो ऐसे ही ज़िन्दगी बिताएंगे। देख तेरे साथ के सभी लड़के अपने अपने जीवन में व्यस्त हो गए। 

सब के अपने परिवार हैं। तुझे नहीं लगता कि तुझे भी अब शादी कर लेनी चाहिए।”

जैरी, “क्या सच में मुझे शादी कर लेनी चाहिए?”

दोस्त, “हाँ। एक बार शादी हो जाएगी, सब कुछ ठीक हो जाएगा।”

दोस्त के कहने पर अब जैरी के मन में भी शादी करने की इच्छा होने लगी थी। 

जैरी, “काश! मेरी भी शादी हो जाए। मगर मेरे लिए लड़की कौन ढूंढेगा?”

सोचते हुए जैरी सो गया। तभी देर रात उसके मोबाइल पर एक के बाद एक मैसेज आने लगे। 

मैसेज की बीप से उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि सारे मैसेज टोनी के थे और वही सिक्का उसके मोबाइल के पास रखा था। 

टोनी, “तुम्हारी इतनी इच्छा है, तो मैं पूरी कर सकता हूँ ना। जल्दी ही तुम्हारी शादी हो जाएगी। मगर उसकी कीमत क्या दोगे, ये बताओ?”

वो सिक्का और मैसेज देख जैरी की हालत खराब हो गई। अब उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे? 

जैरी, “तुम्हें हर चीज़ की कीमत चाहिए, है ना? तो तुम्हे मिलेगी कीमत और मुझे मिलेगा तुमसे छुटकारा हमेशा हमेशा के लिए।”

कहते हुए जैरी ने खुद को खत्म कर दिया। वो सिक्का और मोबाइल अभी भी वहीं रखा था। दूर जैरी की आँखें खून की तरह लाल हो रही थीं। 

ये सिक्का आपकी भी किस्मत बदल सकता है। किसे चाहिए ये सिक्का?


दोस्तो ये Horror Story आपको कैसी लगी, नीचे Comment में हमें जरूर बताइएगा। कहानी को पूरा पढ़ने के लिए शुक्रिया!


Leave a Comment

लालची पावभाजी वाला – Hindi Kahanii ईमानदार हलवाई – दिलचस्प हिंदी कहानी। रहस्यमय चित्रकार की दिलचस्प हिंदी कहानी ससुराल में बासी खाना बनाने वाली बहू भैंस चोर – Hindi Kahani