हेलो दोस्तो ! कहानी की इस नई Series में आप सभी का स्वागत है। आज की इस कहानी का नाम है – ” मदद करना सीखो ” यह एक Short Motivational Story है। अगर आपको Motivational Stories, Motivational Kahani या Motivational Stories in Hindi पढ़ने का शौक है तो इस कहानी को पूरा जरूर पढ़ें।
एक बार एक बच्चा जो 7 या 8 साल का होगा, वो अकेला अपने रास्ते से स्कूल जा रहा था।
अब स्कूल के रास्ते में उसे एक छोटा सा पप्पी दिखा, जिसके पैर में से खून निकल रहा था।
लडका पप्पी के पास गया और अपनी पानी की बॉटल से उस पप्पी के पैर का खून साफ करने लगा।
लड़के ने आसपास देखा, वहाँ उसे कोई नहीं दिखा। उसे लगा कि ये पप्पी किसी का होगा, जो खो गया है।
तो बच्चे ने पप्पी को अपने साथ अपने घर लेकर आया और वो उसे पालने लगा।
वो लड़का बहुत ही गरीब था और वह अपनी माँ के साथ रहता था क्योंकि उसके पिता नहीं थे।
स्कूल से आने के बाद वो एक चाय के होटल पर काम भी किया करता था, लेकिन उसकी माँ को हमेशा उसके पढ़ाई के खर्चे की चिंता सताती थी।
क्योंकि उसकी माँ उसे जिंदगी भर चाय की दुकान पर काम करता हुआ नहीं देख सकती थी।
वो उसे पड़ा लिखा कर एक बड़ा आदमी बनाना चाहती थी और यही हर माँ का सपना होता है।
तो अब वो पप्पी बिल्कुल ठीक हो गया और उस बच्चे के साथ ही रहता और खेलता था।
वो पप्पी रोज़ बच्चे को स्कूल के गेट तक छोड़ने जाया करता था।
तो एक बार जब वो पप्पी उस लड़के को स्कूल के गेट तक छोड़ने गया, तब उस बच्चे के स्कूल में एक बड़े साहब आये हुए थे।
बच्चा स्कूल में चला गया लेकिन वो पप्पी वहीं स्कूल के गेट पर खड़ा हुआ था और वो गेट पर खड़ा होकर स्कूल के अंदर देख रहा था।
तभी जो बड़े साहब स्कूल में आये हुए थे, जैसे ही उनकी नजर इस पप्पी पर पड़ी, तो दौड़ते हुए उस पप्पी के पास गए और उसे गोद में उठा लिया।
सारे लोग उन बड़े साहब को देख रहे थे। तभी वो बच्चा भी वहाँ पर आ गया।
तो वो पप्पी उन बड़े साहब की गोद से कूदकर उस लड़के के पास चला गया।
जब उन्होंने लड़के से इस पप्पी के बारे में पूछा, तो उसने उन्हें सब कुछ बता दिया कि कैसे ये पप्पी उसे रास्ते में मिला था जख्मी हालत में?
तब उस लड़के को पता चलता है कि वो पप्पी उन बड़े साहब के बेटे का था, जो खो गया था
और इस पप्पी के खो जाने के वजह से उन बड़े साहब का लड़का बहुत ही अकेला महसूस कर रहा था
और वह खाना भी नहीं खा पा रहा था। बड़े साहब ने उस लड़के की तरफ देखा, उसे शुक्रिया कहा और उसके साथ उसे घर पर गए।
जब उन्होंने उसके घर की हालत देखी, तो उन्होंने उस बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने का जिम्मा ले लिया।
अब दोस्तों ये कहानी एक छोटी सी मदद से शुरू हुई थी, जिसने लड़के की पूरी जिंदगी को ही बदल दिया।
आज के टाइम में हमें इस कहानी से सीख लेनी चाहिए। क्योंकि नफरत भरी इस दौर में मदद करने वाले बहुत ही कम हो गए हैं।
मदद करना सीखो | MADAD KARNA SEEKHO | Motivational Story | Short Motivational Story | Motivational Story in Hindi
चाहे जानवर हो या इंसान, चाहे हिंदू हो या मुसलमान, मदद आप जिसकी भी करोगे, आपको दिल से खुशी महसूस होगी
और आपको जिंदगी में ही आपके अच्छे काम का परिणाम यहीं मिल जाएगा।
मैं आपको हाल ही में हुआ एक रियल इंसिडेंट सुनाता हूँ। एक लड़का जो अपने घर से दूर किसी सिटी में पड़ने के लिए आया था।
वो एक रूम में रहता था लेकिन हालत इतनी खराब थी की रूम का किराया देने के बाद भी खाने के लिए पैसे नहीं बच पाते थे।
उस लड़के के रूम के पास ही में एक ठेले वाला अपनी सब्जी का ठेला लगाता था।
वो उस लड़के को रोज़ एक दो टमाटर और बैंगन फ्री में दे दिया करता था।
लड़का रोज़ उस बैंगन और टमाटर से कुछ बना कर खा लिया करता था।
अब 15-16 साल गुज़रने के बाद 1 दिन उस सब्जीवाले के ठेले के सामने एक पुलिस की गाड़ी आकर खड़ी होती है।
सब्जी वाले को लगता है कि शायद पुलिसवाले उसके ठेले को वहाँ से हटाने को कह रहे हैं।
वो जल्दी जल्दी अपने ठेले का सामान लपेटने लगता है। लेकिन फिर जैसे ही उसने ठीक से गाड़ी में झांक कर देखा, तो सामने बैठा पुलिस वाला उसे देखकर मुस्कुरा रहा था।
वो ठेले वाला उसे देखकर पहचान गया। वो वही लड़का था जिसे वो टमाटर और बैंगन फ्री में दिया करता था और वो आज उन्हें शुक्रिया कहने आया था।
दोस्तों ये कोई मँधड़क कहानी नहीं है। बल्कि एक रियल स्टोरी है डीएसपी संतोष पटेल और उनके दोस्त सलमान की जिनका वीडियो आप देख सकते हो।
सिर्फ एक टमाटर और बैंगन से करी हुई मदद कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, आप देख सकते हो।
तो जब भी जिंदगी में मदद करने का मौका मिले ना, तो झिझकना नहीं क्योंकि वक्त कभी भी बदल सकता है
और आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती हैं। और जब आपको मदद की जरूरत होगी, तो आपकी जिंदगी में आपको वहीं मिलेगा जो आपने पहले लोगों को दिया है।
किसी एक इंसान की मदद करने से पूरी दुनिया नहीं बदल जाती है, लेकिन उस इंसान की पूरी दुनिया बदल जाती है
और जिंदगी में उनकी भी मदद करो, जहाँ पर आपको ऐसा लगता है कि ये इंसान आपकी मदद कभी नहीं करेगा, वहाँ भी उनकी मदद करो।
तो अगर आप इस कहानी को और भी लोगों तक पहुंचाना चाहते हो तो इस कहानी को और भी लोगों तक पहुंचाए
और आगे ऐसी ही मोटिवेशनल कहानी पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फोलो जरूर करिए।
मदद करना सीखो | MADAD KARNA SEEKHO | Motivational Story | Short Motivational Story | Motivational Story in Hindi
हम मिलेंगे जल्द आपको एक और नई कहानी के साथ तो सब्र करो, शुक्र करो और ज़िन्दगी में आगे बढ़ो।
दोस्तो ये Motivational Story आपको कैसी लगी, नीचे Comment में हमें जरूर बताइएगा। कहानी को पूरा पढ़ने के लिए शुक्रिया!